अल्मोड़ा: अदालत का फैसला, स्मैक तस्करी मामले में दो अभियुक्तों को सुनाई यह सजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे की अदालत ने स्मैक तस्करी मामले में फैसला सुनाया है।

जाने पूरा मामला

यह मामला जून 2021 का है। जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि लोधिया बैरियर के पास निहाल सिद्दीकी निवासी कारखाना बाजार और जिशान अली निवासी बंसल गली अल्मोड़ा से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। कुछ समय जेल में रहने के बाद दोनों अभियुक्तों को जमानत मिल गई थी। इस बीच दोनों अभियुक्ता नें न्यायालय में अपना जुर्म कबूल करते हुए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।

दोनों अभियुक्तों पर 17 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

अंतिम सुनवाई करते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे ने दोनों को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई है। इसके अलावा निहाल पर नौ हजार और जिशान पर आठ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।