अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) अल्मोड़ा पीठासीन श्रीकान्त पाण्डेय की अदालत ने एक मामले में फैसला सुनाया है। जिसमें गांजे के मामले में नितिन कुनार पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी ढकिया गुलाबो, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर, शुभम शर्मा पुत्र श्री राजीव शर्मा, निवासी महेशपुरा रोड, आर्यनगर, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर व विमल चौहान पुत्र श्री विनय कुमार, निवासी छकिया गुल्लाबो, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर को दोषमुक्त किया।
2020 का मामला
यह मामला 2020 का है। भतरौजखान पुलिस का कहना था कि भिकियासैंण चौकी में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह सामन्त जब 19.07.2020 को लगभग 12:50 बजे चौकी तिराहे पर टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी जैनल की तरफ से एक वाहन आता दिखाई दिया। वाहन के समीप आने पर टॉर्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया तो वाहन चालक द्वारा पुलिस कर्मियों से 20-30 कदम पहले रोड किनारे पर वाहन को तेज ब्रेक लगाकर रोका तथा वाहन के रूकने पर पिछली सीट का दरवाजा खोलकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा तेजी दिखाते हुए वाहन से भाग रहे व्यक्ति को पकड़ते हुए रोकते हुए वाहन को घेर लिया। वाहन में भाग रहे व्यक्ति के अलावा दो अन्य व्यक्ति एक चालक व दूसरा व्यक्ति उसके बगल में बैठा था। वाहन को देखा तो सफेद रंग की आर्टिगा जिस पर UK018G-5368 नम्बर की नम्बर प्लेट लगी थी। वाहन की तलाशी लेने पर 43.190 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ। उक्त पकडे गये व्यक्तियों ने गाँजे को संयुक्त रूप से अपना होना बताया गया। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया।
अदालत का आदेश
यह मामला विशेष न्यायाधीश एन०डी०पी०एस० एक्ट श्रीकांत पाण्डेय जिला जज अल्मोड़ा के न्यायालय मे चला था। न्यायालय द्वारा पत्रावली का अवलोकन कर तीनो अभियुक्तो को दोषमुक्त किया गया। अभियुक्त गणों की ओर से विद्वान अधिवक्ता भगवती प्रसाद पन्त, दीवान सिंह बिष्ट, शेखर लखचौरा ने पैरवी की।