अल्मोड़ा: अदालत का फैसला, गांजा तस्करी मामले में दो अभियुक्तों को किया दोषमुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में दो अभियुक्तों को दोषमुक्त किया।

जानें क्या है मामला

जानकारी के अनुसार सल्ट पुलिस ने 22 जनवरी 2023 की देर शाम चेकिंग के दौरान एक बाइक से गुरदेव सिंह और मलकीत सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी, ऊधमसिंह नगर को 22 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद यह मामला न्यायालय में चला। अभियोजन पक्ष न्यायालय में आरोपों को सिद्ध नहीं कर सका। साक्ष्यों के अभाव में दोनों आरोपी बरी हो गए। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस श्रीकांत पांडे ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोनों अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया।

की पैरवी

इस मामले में अभियुक्तों की ओर‌ से विद्वान अधिवक्ता भगवती प्रसाद पन्त व‌ धनंजय साह ने पैरवी की