अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा स्व. शेरदा अनपढ़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता चल रही है।
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
इस मौके पर आज सोमवार को प्रतियोगिता के वरिष्ठ जनों के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। नगर से सटे माल गांव के खेल मैदान में यह प्रतियोगिता खेली गई
जिसका शुभारंभ गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद तल्ली माल लीजेंड्स और पिंक सिटी ओल्डमैन के बीच मैच खेला गया। जिसमें तल्ली माल लीजेंड्स ने निर्धारित 12 ओवरों में 100 रन बनाए। जवाब में उतरी पिंक सिटी ओल्ड मैन की टीम 62 रनों में ऑल ऑउट हो गई।
रहें मौजूद
इस मौके पर यहां आयोजक समिति के राहुल अधिकारी, अभय बिष्ट, हर्षित अधिकारी, मोहित बिष्ट, मोहन सिंह अधिकारी, सुंदर सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, शिवराज अधिकारी, महेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, सुनील नैनवाल, डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी, कमल सिंह बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।