अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओेर से क्रिकेट लीग आयोजित हो रही है। मैच का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश रौतेला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अल्मोड़ा चैलेंजर ने जीता मुकाबला
जानकारी के अनुसार यह लीग प्रतियोगिता नरसिंह ग्राउंड में चल रहीं हैं। जिसमे अंडर-19 पुरुष जिला लीग क्रिकेट मैचों के तहत बीते कल गुरुवार को सर्विसेस क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 38.3 ओवर में 204 रन पर ऑल आउट हो गई। सर्विसेस क्लब के दीक्षांत ने 46 रन, विजय ने 38 रन और युग ने 22 रन की पारी खेली। अल्मोड़ा चैलेंजर के लिए मोहित ने पांच विकेट और पीयूष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्मोड़ा चैलेंजर ने 37.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अल्मोड़ा चैलेंजर के रुद्राक्ष कनवाल ने नाबाद 76 रन और आरुष ने नाबाद 40 रन और रुद्र खत्री ने 50 रन की पारी खेली। सर्विसेस क्लब के युग ने चार विकेट और काव्यराज ने एक विकेट
क्रिकेट लीग का मैच
वहीं आज शुक्रवार को रानीखेत क्लब एवं मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी, अल्मोड़ा के बीच मैच होगा।