अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के ग्राम चौरा विश्वनाथ में स्व. गोविंद सिंह बिष्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
यह रहें मुख्य अतिथि
इस मौके पर आज रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में रामशिला वार्ड पार्षद प्रत्याशी किशन लाल पंहुचे। साथ ही आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दानिश कुरेशी, रितिक राज, अनमोल कुमार, रोहन लाल, सागर बिष्ट, साहिब सिरी हाजी मौजूद रहें।
क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
आज दो टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें फलसीमा टीम और कत्यारी टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में फालसीमा टीम ने कत्यारी टीम को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।