अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा द्वारा आज 38वे राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार के लिए अल्मोड़ा जिला क्रीड़ा विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया।
क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन
इस रेस का शुभारंभ तहसीलदार ज्योति नपच्याल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें रेस सुबह 8ः00 बजे चौघानपाटा से शुरू हुई। जिसमंे बालक और बालिका वर्ग में अलग- अलग श्रेणियों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। साथ ही रेस के दौरान प्रतिभागियों ने अपने जोश और उत्साह का प्रदर्शन किया। पूरे मार्ग पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। जुनियर बालक (5किमी) वर्ग में प्रथम स्थान मोहित सिंह बिष्ट और दुतीय स्थान भूमित बिष्ट, जुनियर बालिका(5किमी) में प्रथम स्थान रिया आर्या व दुतीय स्थान कशिश जोशी, ओपन बालक वर्ग(7किमी) में प्रथम स्थान सूरज कार्की व दुतीय स्थान ललित चन्याल, ओपन बालिका वर्ग(7किमी) में प्रथम स्थान भावना अधिकारी व दुतीय स्थान भगवती बिष्ट ने प्राप्त किया।
किया गया पुरस्कृत
वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित नगर प्रमुख, नगर निगम अल्मोड़ा अजय वर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी, ओैर मेडल प्रदान किए।
दी यह जानकारी
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 अल्मोड़ा सहित राज्य के विभिन्न जनपदों में किया जाना है। जिसके प्रचार प्रसार हेतु आज 27 जनवरी को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया है। उन्होनें बताया कि क्रॉस कंट्री रेस में कुल चार वर्गों के प्रत्येक वर्ग में प्रथम दस विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।