अल्मोड़ा: CRT परीक्षा 2025 का आयोजन, सभी परीक्षा में पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक 30.11.2025 को संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित होने वाली Combined Recruitment Test for the posts of APFC and EO/AO in EPFO, परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात

परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा भली-भांति ब्रीफ किया गया व ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
➡️SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही-
1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व  एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।
2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।
4- परीक्षा केन्द्रों पर कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
5- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।