अल्मोड़ा: पुलिस के साइबर व एएनटीएफ टीम ने विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में चलाया जागरुकता सेशन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा पुलिस के साइबर सेल व एसओजी/ एएनटीएफ में नियुक्त हे.कानि. मुदित वर्मा व का.नि. इंद्र कुमार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार, अल्मोड़ा में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में प्रतिभाग किया गया।

नशे के दुष्परिणामाें की जानकारी देकर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने हेतु किया गया प्रेरित

पुलिस कर्मियों द्वारा जागरुकता कार्यक्रम के दौरान ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत छात्र – छात्राओं व स्टॉफ को ड्रग्स के प्रति जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामाें की जानकारी देकर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने व लोगों को भी प्रेरित करने को कहा गया, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग कर यातायात नियमों/ एमवी एक्ट प्रावधानों की जानकारी देकर बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने को कहा गया।

विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

साईबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए साइबर क्राइम के विभिन्न तरीके बताकर बचाव के उपाय बताते हुए सजग रहने व अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया तथा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी दी गई। इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, सीएम हेल्पलाइन नंबर- 1905 व भ्रष्टाचार शिकायत नंबर 1064 की जानकारी देकर जागरुक किया गया।