अल्मोड़ा: साइबर ठगों का जाल, वीजा बनवाने के नाम पर ठगे हजारों रूपए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं।

जानें पूरा मामला

ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र से सामने आया है। इस संबंध में ब्लाक के बसभीड़ा गांव निवासी संजय किरौला ने चौखुटिया कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि 19 सितंबर को दिन में 12.50 बजे उनके मोबाइल पर मोबाइल संख्या 9907318042 से कॉल आया कि मैं तुम्हरा चाचा मनेंद्र किरौला बोल रहा हूं और मैं आपके बैंक एकाउंट में 6,15, 000 की धनराशि भेज रहा हूं। मुझे वीजा बनवाना है और यह धनराशि कल रात तक आपके एकाउंट में पहुंच जाएगी। कहा कि मैं तुम्हें एजेंट का नंबर दे रहा हूं, जो मेरा दिल्ली से वीजा बनवाएगा। उसे तुरंत 85 हजार भेज दो। उसने मुझे पूरी तरह विश्वास में ले लिया। जिसके बाद मैंने दो किस्तों में 45 हजार की धनराशि भेज दी तो फिर वह बोला 40 हजार और भेजो। तभी वीजा बन पाएगा। फिर धमकियां भी देने लगा। तब मुझे ठगी का एहसास हुआ।

जांच शुरू

पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।