अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय में चला साइबर सिक्योरिटी सेशन, बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं को दी यह लाभप्रद जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 02.05.2025 को प्रभारी साइबर सैल अल्मोड़ा कुमकुम धानिक,अपर उ0नि0 चन्द्रमोहन पाण्डे,साइबर सेल द्वारा एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में आयोजित सामुदायिक कार्यशाला में बीएड व एमएड के प्रशिक्षुओं व प्रोफेसर्स को वर्तमान परिदृश्य में साइबर ठगों द्वारा अपनाये जा रहे ठगी के विभिन्न पैतरों जैसे- डिजिटल अरेस्ट, मॉर्फिंग,फिसिंग,साइबर स्लेवरी,एआई क्लोनिंग आदि व साइबर हेल्प लाईन नंबर-1930 की जानकारी देते  हुए साइबर सुरक्षा के उपाय बताये गये और अपने परिजनों व आस-पास के लोगों को जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। इसके अलावा नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।