अल्मोड़ा: नेहरू युवा केन्द्र से कॉलेज परिसर तक निकाली गई साइकिल रैली, 50 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

आज नेहरू युवा -केन्द्र अल्मोड़ा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के जिला युवा अधिकारी माननीय दिवाकर भाटी के तत्वाधान में विश्व साइ‌किल दिवस का आयोजन किया गया।

आयोजन में 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया

मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक  मनोज तिवारी  द्वारा साईकिल दिवस पर सभी प्रतिभागियों को संबोधित कर जानकारी दी। इस आयोजन में 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। साइकिल रैली नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा से कॉलेज परिसर तक निकाली गई । विधायक मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखा  साइकिल रैली की शुरुवात की ।  तत्पश्चात विधायक मनोज तिवारी द्वारा युवा क्लबों को स्पोर्ट्स किट वितरित किए गए ।


ये रहे उपस्थित

इस आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी, वालंटियर आरुषि, वैशाली, सीता, अनुष्का, चंदन, रवि, करन धौनी, महेंद्र आदि उपस्थित रहे ।