अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल मंगलवार की देर सांय लगभग 7:40 बजे कुछ नशे में धुत कुछ लड़कों द्वारा माल रोड पर उत्पात मचाया हुआ था। जिससे आवाजाही कर रहें लोगों में भय बना हुआ था। जिसके बाद इन लोगों द्वारा माल रोड स्थित एक स्थानीय व्यापारी के साथ अभद्रता व मारने की कोशिश की गई। जिस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ द्वारा बीच-बीच के दौरान नशेड़ियों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गये।

दी तहरीर

इस घटना के बाद यह अराजक तत्व घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पर सभी व्यापारी व पदाधिकारी कोतवाली पंहुचे। इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। इसी संबंध में बीते कल रात 8 बजे ही थाना कोतवाली में पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों के साथ पहुँच नगर अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। व्यापारियों ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो उनको आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही कहा इस तरह की बढ़ती घटनाएं कानून व्यवस्था की उदासीनता को दर्शाती है। ऐसे में एक आम नागरिक भी सड़कों पर सुरक्षित नहीं है। ऐसी घटनाओं से आम जनता में भी भय का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद यह बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है कि कुछ घंटों से इन नशे में धूत युवकों द्वारा माल रोड पर हुड़दंग मचाया जा रहा था, इसके बावजूद भी यहां पुलिस बल नहीं पंहुचा और न ही ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लिया गया। जो इन अराजक तत्वों के हौसलों को और बुलंद कर रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ऐसी लापरवाही सुरक्षा व्यवस्था की उदासीनता को दिखाता है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

बैठक का आयोजन

जिस पर इस जानलेवा हमले से आक्रोशित होकर, नगर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों की एक आपात बैठक दोपहर 1 बजे रखी गई है।