अल्मोड़ा: स्नातक एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित

सोबन सिंह जीना के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 स्नातक  एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के डीएसटी इंस्पायर स्कॉलरशिप (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिल्ली की ओर से)  प्राप्त कर रहे छात्रों की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है।

परीक्षा परिणाम देख सकते हैं

जिसे एसएसजे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना नामांकन संख्या और जन्मतिथि प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।