अल्मोड़ा: नगर आयुक्त की तैनाती की मांग, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की भी मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज‌ मंगलवार को नगर निगम अल्मोड़ा में नगर आयुक्त की नियुक्ति और बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर पार्षदों ने निगम परिसर में धरना दिया।

किया प्रदर्शन

जिस पर धरना स्थल पर पार्षदों ने कहा कि अल्मोड़ा नगर निमग के अस्तित्व में आने के बाद अब तक यहां स्थाई नगर आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो सकी है। आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर के हर वार्ड में बंदरों का आतंक बना हुआ है। जबकि बंदरों के डर से बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर दोनों समस्याओं का समाधान नहीं होने तक रोजाना दो घंटे वह धरना प्रदर्शन करेंगे।

रहें मौजूद

नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने वालों में पार्षद चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, तुलसी देवी, अंजू बिष्ट, रीना टम्टा, मुकेश कुमार, भूपेंद्र जोशी, हेम तिवारी, कुलदीप मेर, दीपक कुमार, अनुप भारती, इंतकाम कुरैशी, प्रदीप कुमार, रोहित सिंह कार्की, जानकी पांडे, गीता बिष्ट, कमला किरोला, गुंजन सिंह चम्याल आदि मौजूद रहे।