अल्मोड़ा: आगामी होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग, पहाड़ में बैठकी होली, खड़ी होली व महिला होली की अनूठी है परंपरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। होली पर्व आने वाला है। जिस पर अल्मोड़ा होली के रंगों में रंगने‌ लगा है। अल्मोड़ा में मनाई जाने वाली बैठकी होली और खड़ी होली, कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं।

एसएसपी से की यह मांग

अल्मोड़ा में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आगामी होली पर्व के मद्देनजर अल्मोड़ा में होने वाली ऐतिहासिक बैठकी व खड़ी होली को देखते हुए नगर क्षेत्र में पुलिस गश्त को बढ़ाने के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने एसएसपी देवेन्द्र पींचा से निवेदन किया है। इस संबंध में आज बुधवार को व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में हर वर्ष होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं, जगह-जगह महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में हुड़दंगियों व शराबियों की आशंका बनी रहती है। कहा कि पर्व को देखते हुए शहर के तमाम इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। जिससे नगर की ऐतिहासिक होली को देखने आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

होली की तीन विधाएं हैं। पहली बैठकी होली, दूसरी खड़ी होली और तीसरी महिलाओं की होली। अल्मोड़ा में इन होली की धूम रहती है।

📌📌खड़ी होली का मतलब यह नहीं है कि उसे आप खड़े होकर ही गा सकते हैं, आप उसे बैठकर भी गा सकते हैं। खड़ी होली का शब्द ब्रज की भाषा से आया है।
📌📌दूसरी होली बैठकी होली है ।जिसमें शास्त्रीय संगीत पर आधारित होली सुनने के लिए मिलती है।
📌📌तीसरी महिलाओं की होली है। महिलाएं रंगों के त्योहार में ऐसे सराबोर हो जाती हैं, जिसमें सभी लोग झूम उठते हैं।

रहें मौजूद

यहां ज्ञापन सौंपने वाले में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह, महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष आनन्द सिंह भोज, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला मंत्री दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी, हिमांशु साह, भुवन तिवारी, सुधीर गुप्ता, मंगल सिंह, हरीकृष्ण, मनीष मल्होत्रा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।