बीते दिनों मुख्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा एक लिखित आदेश में यह निर्देशित किया गया था कि स्कूल के नवी एवं 11वीं के छात्र छात्राओं एवं 2 शिक्षकों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन की कार्यशाला में भाग लेना है। इस आदेश का आखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने घोर विरोध किया है । क्योंकि यह छात्र संगठन एक राजनैतिक संस्था है और विद्यार्थियों को इससे दूर ही रहना चाहिए ।
डीएम अल्मोड़ा को ज्ञापन किया प्रेषित
जिसके विरोध में आज आखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा डीएम अल्मोड़ा को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया । ज्ञापन में कहा गया कि 16/02/23 को अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा नंदा देवी प्रांगण में छात्र गर्जना कार्यक्रम रखा गया । जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अल्मोड़ा के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गये कि अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाये। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम जानते है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक राजनैतिक संगठन है और जिला मुख्य शिक्षाधिकारी द्वारा ऐसे राजनैतिक संगठनों में विद्यालयों के बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए निर्देश देता निंदनीय है । उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए ।
नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने सभी शिक्षण संस्थानों को दिए ये निर्देश
वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 फरवरी को नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने सभी शिक्षण संस्थानों को यह सख्त आदेश दे दिए हैं कि बिना किसी मुख्य एवं प्रमुख कारण के किसी भी विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को किसी भी राजनीतिक कार्यशाला में नहीं भागीदारी करने का आदेश दिया जाए जिससे उनका पठन-पाठन के कार्य पर असर पड़ेगा। आदेश में कहा गया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को विद्यालयों से बाहर कार्यक्रमो में सम्मिलित कराया गया है, वर्तमान में वार्षिक परीक्षा प्री बोर्ड परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा आन्तरिक मूल्यांकन कार्य विद्यालयों में संचालित हो रहे है, किसी भी विद्यालयों से बाहर के कार्यक्रमों में छात्र / छात्राओ को प्रतिभाग न कराया जाये, जिन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कराया जाना होगा उस हेतु पृथक से नियमानुसार पत्र प्रेषित किया जायेगा, भविष्य में किसी भी विद्यालय से बाहर कार्यक्रमों में छात्र/छात्राओं को प्रतिभाग कराया गया तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जायें।
ज्ञापन देने वालों में मौजूद रहे
बाल विक्रम सिंह रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज सिंह कार्की, सांस्कृतिक सचिव नितिन रावत, संजू सिंह, अमित बिष्ट, अमित नेगी, विशाल साह, मंटू ओली, दीपक सिंह, अमन लटवाल आदि मौजूद रहे ।