अल्मोड़ा: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, विभिन्न छात्र संगठनों ने किया कुलपति का घेराव, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र संगठनों का विरोध जारी है।

जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

जिस पर आज मंगलवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने कुलपति का घेराव किया और जमकर हंगामा काटा। परिसर खुलते ही बड़ी संख्या में छात्र एकत्र होकर सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित छात्रों ने विवि कुलपति का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन की लापरवाही से ही छात्र चुनाव समय पर नहीं हो पाए। उन्होंने कुलपति से जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग उठाई। छात्रों का हंगामा देख भारी मात्रा में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के बाहर पुलिस बल तैनात रही‌। हालांकि बाद में कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।

रहें मौजूद

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी, उपाध्यक्ष युवम बोहरा, उपसचिव गौरव सतवाल, अमित बिष्ट, संजय पांडे, पंकज कनवाल, भूपेंद्र कोरंगा, गौरव भंडारी, उज्ज्वल जोशी, विशाल सिंह बिष्ट, निखिल मेहरा, अभिनव बुधौरी, राजकमल जोशी, पवन सिंह मेहरा, अरविंद सागर आदि लोग मौजूद रहें।