अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार को एल आर साह सड़क के गढ्ढे भरने एवं नालियों की व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग को लेकर नगर निगम के पार्षदों का एक शिष्टमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता से मिला।
बनाई जाए ठोस योजना
साथ ही पार्षदों ने बदहाल पड़ी एल आर साह रोड के सुधारीकरण एवं नालियों के निर्माण की मांग की। इस अवसर पर पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि नगर की मुख्य एल आर साह रोड आज बदहाल स्थिति में पड़ी है।सड़क में अनेक जगह गड्ढे हैं तथा नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क अत्यधिक संकुचित होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम विभाग तत्कालीन राहत देते हुए सड़क के गढ्ढों को भरने का कार्य करें।इसके बाद एक विस्तृत रूपरेखा बनाकर सड़क के किनारे पक्की नालियों का निर्माण कर इसमें लोहे की जालियां लगाए ताकि सड़क चौड़ी हो सके। पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि सड़क के संकुचित होने एवं नालियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण लगातार यहां पर जाम जैसी स्थिति बन रही है और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पार्षद श्याम पाण्डे ने कहा कि माल रोड में होटल शिखर से जाखन देवी तक कलमठ बंद है और सड़क में भी काफी गड्ढे हैं। कहा कि एक ठोस योजना अल्मोड़ा नगर की इन सड़कों के लिए बनाएं, जिससे सड़क तो सुधरे ही साथ ही सड़क किनारे नालियां बेहतर ढंग से बने और इनको लोहे की जालियों से कवर किया जाए। जिससे कि सड़क भी चौड़ी होगी और जो जाम की जैसी स्थिति बन रही है उससे भी जनता को निजात मिलेगी।
रहें शामिल
इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद श्याम पांडे,पार्षद अभिषेक जोशी,पार्षद अर्जुन बिष्ट, पूर्व सभासद कैलाश गुरूरानी, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष ललित मेहता आदि लोग शामिल रहे।