अल्मोड़ा: सोमेश्वर के सूपाकोट में दोबारा जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग, डीएम को भेजा पत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोमेश्वर के सूपाकोट में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ ‌ जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए है।

पत्र में कहीं यह बात

जानकारी के अनुसार इस संबंध में सेवानिवृत्त आडिट अधिकारी रमेश चंद्र पांडे ने डीएम को पत्र भेजा है और दोबारा इस कार्यक्रम को आयोजित कराने की मांग की‌ है।‌ जिससे जनता की समस्याओं का समाधान हो सकें। पत्र में कहा कि कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण अपनी समस्याओ के समाधान के लिए उत्साहित थे, लेकिन खासा पूर्ति के नाम पर जनता का दरबार कार्यक्रम बीते दिनों आयोजित किया गया। कहा कि कार्यक्रम में अधिकारियों के नदारद रहने से अधिकांश ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी रोष बना हुआ है।