अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज स्वामी विवेकानंद द्वार के समीप स्थित देशी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु एक ज्ञापन नगर निगम मेयर अजय वर्मा को दिया गया।
ज्ञापन में कहीं यह बात
इस ज्ञापन में कहा गया कि अल्मोड़ा जो कभी स्वामी विवेकानंद की आध्यात्मिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर का प्रवेश द्वार, स्वामी विवेकानंद द्वार, न केवल अल्मोड़ा की पहचान है, बल्कि यह प्रेरणा, ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक भी है। किन्तु, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसी द्वार के नीचे एक देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है, जो इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है। इस दुकान का यहां होना न केवल नगर की छवि को धूमिल कर रहा है, बल्कि युवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। अल्मोड़ा में आने वाले पर्यटक, विशेष रूप से युवा वर्ग, आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक समृद्धि और नैसर्गिक सौंदर्य से प्रभावित होते हैं। किंतु, इस शराब की दुकान की उपस्थिति उनके मन में एक नकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रही है। साथ ही, यह युवाओं में गलत आदतों को प्रोत्साहित कर रही है, जो समाज और संस्कृति के लिए हानिकारक है। जिस पर कहा कि हमें आशा है कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रहें मौजूद
ज्ञापन देने मे पार्षद वैभव पांडे, अंजू बिष्ट, नवीन आर्य, जानकी पांडे, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट, एकता वर्मा, राधा मटियानी, श्याम पांडे, तुलसी देवी, नेहा टम्टा, पूनम वर्मा, गुंजन चम्याल, दीप चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, कमला कोरोला, अनूप भारती, दीपक कुमार, मुकेश कुमार डैनी, विकास कुमार आर्या, कुलदीप सिंह मेर, इन्तेजाम आलम कुरैशी, रीना टम्टा, प्रदीप आर्या, गीता बिष्ट, चंचल दुर्गापुर, मधु बिष्ट मौजूद रहें।