अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में मेहरा स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित की जा रही है।
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
जिसमे रविवार को जीएमसी अल्मोड़ा की टीम ने डीएम इलेवन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। रविवार को प्रतियोगिता का मैच जीएमसी अल्मोड़ा और डीएम इलेवन के बीच खेला गया। जीएमसी अल्मोड़ा ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में डीएम इलेवन 142 रन बना सकी। वहीं जीएमसी अल्मोड़ा ने तीन रन से मैच जीत लिया।
रहें मौजूद
इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वाराहाट एसडीएम सुनील कुमार राज, आयोजक कैलाश मेहरा, देवेंद्र कनवाल, राजू लटवाल, देवेंद्र परिहार, जगदीश चौहान, राहुल कुमार, मोहित बिष्ट, सुमित रावत, सुजल कुमार आदि उपस्थित रहे।