अल्मोड़ा: पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा ने कोविड नियमों का पालन कराने व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की कार्यवाही

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अल्मोड़ा पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्यवाही-

इसी क्रम में राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नगर अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों में लाउड स्पीकर के माध्यम से आम जनमानस को कोविड की नई गाइड लाईन का पालन करने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने, हाथों को बार बार सैनेटाईज करने तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने की अपील करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर 5200.00 रु0 संयोजन शुल्क जमा करवाया गया।