अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 09-01-2026 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाइन मैदान में साप्ताहिक परेड का आयोजन कराया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद परेड मैदान में जवानों का जोश, अनुशासन और समर्पण देखने को मिला।
परेड का आयोजन
साप्ताहिक परेड के दौरान जवानों की ड्रिल, टर्न-आउट, शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन का निरीक्षण किया गया। साथ ही जवानों को शस्त्राभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में उनकी जानकारी/दक्षता को परखा गया। परेड के पश्चात द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र को प्रगतिशील निर्माण कार्यों व व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रहें मौजूद
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह कुंवर,सीओ पुलिस दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व फायर के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।