अल्मोड़ा: जिले में सात उपाध्यक्ष नियुक्त कर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया विस्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने आज जिले के संगठन का विस्तार करते हुए जिले के उन सम्मानित व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व दिए हैं जो लगातार कई वर्षों से व्यापारी हितों में निस्वार्थ भाव से कार्य करते आ रहे हैं।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में ग्रामीण इकाइयों के व्यापार मंडल अध्यक्षों के सम्मलित होने पर किया स्वागत

इसके साथ ही देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या के देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में सम्मिलित होने पर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने स्वागत एवं हर्ष व्यक्त किया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर से विचार विमर्श कर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने जिले में सात जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सेराघाट क्षेत्र से प्रमोद पाण्डे, लमगड़ा क्षेत्र से सूरज रावत, द्वाराहाट क्षेत्र से कमल साह, रानीखेत क्षेत्र से अमित पाण्डे, देघाट क्षेत्र से प्रकाश पपनोई, मासी क्षेत्र से गोपाल दत्त मासीवाल, लोधिया क्षेत्र से मदन रावत को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

देवभूमी उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा संगठन को दी जाएगी और अधिक मजबूती

जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा कि ऐसे सम्मानित व्यापारियों को दायित्व देने से न केवल व्यापारियों को ही अपितु देवभूमी उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा संगठन को भी अत्यधिक मजबूती मिलेगी। जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा कि जल्द ही जिले में संगठन का और विस्तार कर व्यापारीयों के हितों के लिए संघर्ष करने वाला एक मात्र सबसे पुराने पंजीकृत देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

दी बधाई

नवनियुक्त पदाधिकारियों देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसवानी सहित प्रदेश पदाधिकारियों, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला मंत्री दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।