अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने आज सुबह सल्ट ब्लॉक में स्थित मर्चुला क्षेत्र के समीप हुई हृदय विदारक बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
बस दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि
साथ ही सभी पदाधिकारियों ने प्रार्थना की “प्रभु श्रीहरि दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व समस्त शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें…ॐ शान्ति”। सभी पदाधिकारियों ने बस दुर्घटना में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
जताया शोक
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार,नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि व्यापारी शामिल रहे।