अल्मोड़ा: डीजीपी ने SSP अल्मोड़ा सहित पांच अधिकारी कर्मचारी गणों को किया सम्मानित, एसएसपी को मिला पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ सम्मान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 05/11/2025 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में एसएसपी अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा सहित जनपद के कुल 5 अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए “डीजीपी डिस्क गोल्ड” एवं “डीजीपी डिस्क सिल्वर” मेडल लगाकर सम्मानित किया गया।

देखें विवरण

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
1-देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा।

• पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
1- हेम चन्द्र पंत, निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद अल्मोड़ा।
2- लता देवी, आरक्षी 88 नागरिक पुलिस, जनपद अल्मोड़ा।

38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर पदक अर्जित करने वाले पुलिस खिलाड़ी

• पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’’गोल्ड’’

1- ममता खाती, आरक्षी जनपद अल्मोड़ा।
2- मंजू गोस्वामी, आरक्षी जनपद अल्मोड़ा।