अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के धारानौला में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम से पैसे नहीं निकल रहें हैं। लंबे समय से यह एटीएम खराब है।
लंबे समय से खराब एटीएम
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के अनुसार एटीएम को खराब हुए लगभग एक महीने का समय हो चुका है, लेकिन बैंक ने इसकी अभी तक कोई सुध नहीं ली है। जिससे उन्हें पैसे निकालने के लिए आए दिन दिक्कत का सामाना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब त्योहार का सीजन है। जिससे दूर दराज से आने वाले लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है।