अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर दिया धरना, शासनादेश जारी करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया।

की यह मांग

इस मौके पर आज मंगलवार को गांधी पार्क में समिति से जुड़े लोगों ने धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि डीडीए के कारण पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। सात साल से अधिक समय से समिति डीडीए को हटाने की मांग कर रही है, लेकिन अब तक सरकार ने डीडीए हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए डीडीए की नियमावली उचित नहीं है। कहा कि डीडीए को हटाकर नगर निकायों को प्रधिकारण के अधिकार दिए जाने चाहिए।

रहें मौजूद

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, भारत रत्न पांडेय, रोबिन मनोज भंडारी, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।