अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने सीओ को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कही यह बात
जिसमें अराजक तत्वों पर अपर सहायक अभियंता और सहायक अभियंता के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया कि बीते गुरुवार को लोनिवि प्रांतीय खंड में कार्यरत अपर सहायक अभियंता अंकित सिंह व सहायक अभियंता पूरन सिंह फर्त्याल से हवालबाग बसोली सड़क में पाखुड़ा नामक स्थान पर कुछ अराजक व्यक्तियों की ओर से अभद्रता, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। कहा कि आरोपियों ने अपर सहायक अभियंता के साथ छीना-झपटी व धक्का-मुक्की कर उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इस संबंध में सोमेश्वर थाने में सूचना दी गई है।
आंदोलन की चेतावनी
साथ ही जल्द आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रहें मौजूद
इस मौके पर प्रदीप जोशी, अंकित सिंह, रवि दानी, आलोक ओली, सुरेश पौडियाल, मुकेश मिश्रा, हितांशी, रवि रावत, मनोज नाथ, दीपक जोशी, वरूण पंत, रिनी पांडेय, फैजान मलिक आदि मौजूद रहे।