केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की प्राचार्या डॉ. माला तिवारी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के 45 केंद्रीय विद्यालयों के समस्त विद्यार्थी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पीएम करेंगे चर्चा-
कोरोना काल के बाद हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को सुबह 11 बजे परीक्षा पर चर्चा करेंगे। उन्होंने परीक्षा चर्चा कार्यक्रम में अल्मोड़ा से सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों से चर्चा का हिस्सा बनने की अपील की है। जिसमें स्थानीय सीनियर बच्चे, बोर्ड परीक्षार्थी, शिक्षक, अभिभावक आदि मौजूद रहेंगे।