अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आज पंचायत कटारमल विकासखंड हवालबाग में जिला विकास अधिकारी सन्तोष पंत द्वारा वसुधा वंदनम और वीरों का बंधन,पंचप्रण अमृत वाटिका में वृक्षारोपण, झंडारोहण और संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
सैनिकों के परिजनों को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में स्वर्गीय शेर सिंह (भगत ) पुत्र स्व. उदय सिंह आजाद हिंद फौज के सिपाही, स्व. दान सिंह पुत्र स्व. लक्षम सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्व.गजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. उम्मेद सिंह सी आर पी एफ के जवान जो त्रिपुरा में शहीद हुए। सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।
ग्रामीणों ने किया प्रतिभाग
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बलबीर सिंह बिष्ट द्वारा की गई, मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एसडी जोशी, पंकज रौतेला ,तनुज गोस्वामी, दीप तिवारी, संजय कुमार, कमला जोशी, गीता बिष्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, रहमत हूसेन सहित ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।