अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में श्रद्धानंद मैदान ताड़ीखेत में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हो रहीं हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक प्रभारी प्रधानाचार्य ताड़ीखेत लक्ष्मण सिंह परगाई, प्रधानाचार्या पुष्पलता, डॉ शिवराज सिंह बिष्ट ने किया। प्रतियोगिता में में 11 ब्लॉकों के करीब 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
यह रहें नतीजे
पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में धौलादेवी ने लमगड़ा को 25- 5 से हराया।अंडर-17 बालक वर्ग में सल्ट ने ताड़ीखेत को 19-8 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में स्याल्दे ने भिकियासैंण को 17-7 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में ताड़ीखेत ने सल्ट को 15-12 से शिकस्त दी।