अल्मोड़ा: 05 और 06 नवंबर को स्प्रिंगडेल्स स्कूल में होगी जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्प्रिंगडेल्स स्कूल अल्मोड़ा में 05 और 06 नवंबर को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है।

होगी यह प्रतियोगिता

इस संबंध में प्रतियोगिता के सचिव हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वाधान में 05 और 06 नवंबर 2024 को स्प्रिंगडेल्स स्कूल में महिला एवं पुरुष वर्ग में टेबल टैनिस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जो कि निम्न आयु वर्ग में आयोजित होगी।

कल तक करें आवेदन

आयु वर्ग 11,13,15,17, 19 और ओपन वर्ग उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये आवेदन कि अंतिम तिथि कल 03 नवंबर हैं। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रहें उपस्थित

बैठक में संस्था के अध्यक्ष गिरीश उप्रेती, सचिव हरेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुमित साह, और निर्मल रावत, प्रदीप बनकोटी, प्रपुल जोशी, दिवान बिष्ट, अमन कुमार आर्या, आदि लोग उपस्थित रहें।