अल्मोड़ा: ओपन बालक वर्ग की जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता, इस दिन से होगा आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के ओपन बालक वर्ग की जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होनी है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के ओपन बालक वर्ग की जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता 27 से 30 नवम्बर तक हेमवती नंदन बहुगुण स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। बताया कि प्रतिभाग करने वाली टीमें 26 नवम्बर तक अल्मोड़ा स्टेडियम में अनिवार्य रूप से पहुंचें।