अल्मोड़ा: डीएम ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी, सेवारत, सेवानिवृत्त सैनिक और उनके आश्रितों को मिलेगी यह मदद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

इन्हें नोडल अधिकारी नियुक्त किया

मिली जानकारी के अनुसार इसमें एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया को नोडल अधिकारी‌ नियुक्त किया गया है। जिला कार्यालय के मुख्य प्रधाननिक अधिकारी ईश्वर सिंह खलझूनियां को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद को भी शामिल किया गया है।

समस्याओं के समाधान के लिए कर सकते हैं संपर्क

जानकारी के अनुसार इस संबंध में सहायक अधिकारी अवकाश प्राप्त कैप्टन हीरा सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवारत, सेवानिवृत्त सैनिक और उनके आश्रित समस्याओं के निदान को इनसे संपर्क कर सकते हैं।