अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की।
दिए यह निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार जिस पर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित किसी भी योजना को जिला स्तर पर लंबित न रखने तथा कार्यदायी संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली स्पष्ट रूप से तय करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं जनहित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, इसलिए इन पर गंभीरता, तत्परता और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि डीपीआर तैयार करते समय विशेष सावधानी और तकनीकी सटीकता बरती जाए। बैठक के दौरान पेयजल, शिक्षा, लोक निर्माण तथा युवा कल्याण आदि विभागों की योजनाओं के लंबित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों के कारणों की स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सेवा से जुड़ी योजनाओं में देरी अस्वीकार्य है और इन्हें शीघ्र गति दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि बिना किसी ठोस कारण के योजनाओं में देरी होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
रहें मौजूद
इस बैठक में एडीएम युक्ता मिश्र, एसीओ जिला पंचायत राजेश कुमार, ईई जल संस्थान नीरज तिवारी, सीईओ अत्रेश सयाना सहित अन्य मौजूद रहे।