अल्मोड़ा: डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक, कहा- दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्य मार्गों पर लगाए आवश्यक संकेतक बोर्ड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक कलक्ट्रेट में आयोजित हुई।

दिए यह निर्देश

यह बैठक डीएम आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्कूली वाहनों की नियमित जांच, हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर आवश्यक संकेतक बोर्डों की स्थापना व अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों, कॉलेजों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा बारिश या स्लाइड आदि की वजह से सड़क बंद त्वरित खोलने के अलावा क्वारब समस्या के दृष्टिगत पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा क्वारब डेंजर प्वाइंट के दोनों और पुलिस कार्मिक तैनात रहने के निर्देश भी डीएम ने दिए।

रहें मौजूद

इस बैठक में सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद, सीओ जीडी जोशी आदि मौजूद रहे।