अल्मोड़ा: डीएम ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ, समस्याओं के समाधान को पहुंचे लोग, डीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

इस मौके पर लोअर मालरोड स्थित सिमकनी खेल मैदान में आयोजित शिविर का शुभारंभ डीएम अंशुल सिंह ने किया। जिस पर उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती एक ऐतिहासिक अवसर है, जो हमें अपने राज्य के विकास, स्वावलंबन एवं जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होता है। जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। इस शिविर में सैकड़ों लोग विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए। शिविर में कुल 6 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित पंजीकृत हुई। जिनके विषय में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से करें।

रहें मौजूद

इस मौके पर मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, एडीएम युक्ता मिश्र, एसडीएम संजय कुमार, विद्या कर्नाटक, ललित लटवाल, रवि रौतेला, विनोद कुमार राठौर समेत अन्य मौजूद रहे।