अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश से कुछ सड़कों में मलबा आने से सड़क बंद हो गये थे। जिनको खुलवाने का कार्य किया जा रहा है।
डीएम ने दिए यह निर्देश
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार देर शाम भैंसियाछाना ब्लॉक के विभिन्न स्थानों में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर सुपई बैंड के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। वहीं मलबा आने की सूचना करीब साढ़े सात बजे कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद कंट्रोल रूप से संबंधितों को सूचना दी गई। वहीं सूचना के तीन घंटे बाद सड़क पर आया मलबा हटाया जा सका। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। इस पर डीएम ने सख्ती बरती है।
मांगा स्पष्टीकरण
जानकारी के अनुसार मलबा आने से बंद सड़क को खोलने में देरी करने पर डीएम विनीत तोमर ने लोनिवि के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अग्रिम आदेशों तक संबंधित अभियंताओं के वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं