अल्मोड़ा: अस्पताल में तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट मामले पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को भेजा ज्ञापन, व्यक्ति पर कार्रवाई की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट मामले आज बुधवार को डॉक्टरों और कर्मचारियों ने काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया।

ज्ञापन में कहीं यह बात

इस मौके पर उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया कि बीते आठ जनवरी को नरेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी मटेला कोसी ने जिला अस्पताल में अपने साथियों के साथ मिलकर पंजीकरण व शुल्क कक्ष में कर्मचारियों के साथ हाथापाई व गालीगलौज की गई। वहीं, बगैर अनुमति अल्ट्रासाउंड कक्ष में जाकर वीडियोग्राफी की गई। सोशल मिडिया पर भी अनर्गल पोस्ट कर अस्पताल की छवी धूमिल की जा रही है। आगे बताया कि व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे डॉक्टरों और कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

दी यह चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जिला अस्पताल के समस्त डॉक्टर और कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएगें।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में डॉ. अक्षत, डॉ. हरीश आर्या, डॉ. जीवन मपवाल, ईश्वर चौधरी, रोहित, रेखा, कमला, भगवती, अमन, राजू लटवाल, पूरन सतवाल, शंकर, किरन, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।