अल्मोड़ा: महंगाई की मार झेल रही आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। चीनी के दामों में आई तेजी के बाद अब प्याज और बीन की बढ़ती कीमतों ने भी रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है।
गृहणियों की बढ़ी चिंता
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के स्थानीय बाजार में महज पांच दिनों के भीतर प्याज 20 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। बाजार में पांच दिन पहले तक 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा प्याज अब 60 रुपये किलो बिक रहा है। इसी तरह हरी सब्जी बीन के दाम भी 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि भिंडी, करेला, कद्दू, शिमला मिर्च, टमाटर और लौकी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है।
चीनी 15 रुपये हुई महंगी
• चीनी: पिछले 15 दिनों में चीनी 50 रुपये से बढ़कर सीधे 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
• मसाले व राशन: चावल, लाल मिर्च और धनिया जैसी आवश्यक वस्तुओं में करीब 10 प्रतिशत तक का उछाल आया है।