अल्मोड़ा: देवभूमि उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित हुई डाॅ दीपा बिष्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल की डाॅ दीपा बिष्ट को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

उन्हें यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लामाचैड़ हल्द्वानी में स्थित एमआईईटी कुमाऊॅ परिसर प्रांगण में प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान बीते 25 वर्षों से शोध एवं विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया गया है।इसके अलावा डाॅ दीपा ने रोजगार एवं उद्यमिता विकास कार्यो में उल्लेखनीय कार्य, अकादमिक नवाचारी गतिविधि को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान दिया है।