अल्मोड़ा: नाली की जाली को भी नहीं छोड़ा, एक के बाद एक की साफ, सीसीटीवी में घटना हुई कैद

नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। यहां नगर के एलआरसाह मार्ग में सड़क किनारे नगर पालिका की ओर से लगाई गई लोहे की जाली को चोरों ने पार कर लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। मामले को लेकर स्थानीय दुकान स्वामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानें पूरा मामला

   दरसअल, नगर के एलआरसाह मार्ग में सड़क किनारे नगर पालिका की ओर से खुली नालियों को बंद करने के लिये लोहे की जालियों लगाई गई है। बीते सोमवार देर रात एलआरसाह मार्ग के पास लोहे की जालियां चोर ने साफ कर दी। घटना का पता अगले दिन मंगलवार सुबह पता चला जब दुकान स्वामी अपनी दुकान खोलने पहुंचा। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खागला तो घटना का पता चला। जिसमें चोर देर रात लोहे की जाली को निकलता हुआ दिखाई दिया।

अल्मोड़ा कोतवाली में शिकायत की दर्ज

दुकान स्वामी ने मामले को लेकर अल्मोड़ा कोतवाली में शिकायत की है। इधर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि मामले की जांच की जा रहीं है।