अल्मोड़ा: नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
            
पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

दिनांक 02/07/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रानीखेत क्षेत्र में गांधी चौक के पास वाहन संख्या UK20-0277 मोटरसाईकिल सुपर स्पेन्डर का चालक दिलीप कुमार रानीखेत जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। नशे में धूत साथी पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। चेकिंग अभियान जारी है।