अल्मोड़ा: कोडीन युक्त कफ़ सिरप एवं मनः प्रभावी औषधियों की बिक्री पर औषधि विभाग अलर्ट, किया औचक निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड  के उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बीते कल दिनांक 6/2/2026 को अल्मोड़ा जिले में विभिन्न मेडिकल स्टोर्स में औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा पूजा जोशी द्वारा मनःप्रभावी औषधियों एवम कोडीन युक्त कफ़ सिरप के आवागमन की निगरानी और रोकथाम के लिए निरीक्षण किए गए।

किया निरीक्षण

उक्त अभियान के तहत बिक्री/खरीद रिकॉर्ड सत्यापित किए गए जो की संतोषजनक पाए गए। यह भी सुनिश्चित किया गया कि दवाओं की बिक्री/खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में तथा पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के पर्चे पर ही किया जाए ।साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी रिकॉर्डिंग की भी गहन जांच की गई।‌ औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य कोडीन युक्त कफ सिरप एवं मनः प्रभावी दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना और आम जनता, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखना है ।