अल्मोड़ा: मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण पंहुची औषधि निरीक्षक, लिए 02 दवाओं के नमूने

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्राप्त आदेशों के क्रम में एवं आयुक्त एवं अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 17/11/25 को नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा पूजा जोशी ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।

मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण

जिसमें सभी मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की उपलब्धता, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों का क्रय विक्रय सुनिश्चित किया गया। साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरा एवं उसकी रिकॉर्डिंग भी चेक की गई। एक्सपाएरी दवाओं के लिए उचित रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। मंह प्रभावी औषधियों के उचित क्रय विक्रय बिलों का भी निरीक्षण किया गया।

02 दवाओं के नमूने लिए

नार्कोटिक औषधियों को डाक्टर के पर्चे पर ही देना सुनिश्चित किया गया। साथ ही  स्प्युरियस ड्रग्स की रोकथाम हेतु 02 दवाओं के नमूने भी लिए गए एवं औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन 1940 के तहत लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही जनपद में आगे भी जारी रहेगी।