अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्राप्त आदेशों के क्रम में एवं आयुक्त एवं अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 18/11/25 को औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा पूजा जोशी द्वारा जिला अस्पताल अल्मोड़ा के औषधि भंडारण का निरीक्षण कर नकली दवाओं की रोकथाम हेतु 04 औषधियों का नमूना संग्रहण कर जाँच हेतु राजकीय विश्लेषणशाला भेजा गया।
दिए यह निर्देश
साथ ही औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन 1940 के तहत लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही जनपद में आगे भी जारी रहेगी।