अल्मोड़ा: मौसम में हो रहें बदलाव से अस्पताल में बढ़ रहे मरीज, फुल हो रहें बेड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में मौसम बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है।

अस्पताल में बढ़ रही संख्या

अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल के बेड फुल हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार औसतन चार सौ तक रहने वाली ओपीडी एकाएक सात सौ तक पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल से ग्रसित आ रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व तक औसतन 100 मरीज वायरल के पहुंच रहे थे। अब यह संख्या 300 तक हो गई है। वायरल का प्रकोप बढ़ने से अस्पताल की व्यवस्था भी बिगड़ गई है। अस्पताल के सामान्य वार्ड में लगे 44 बेड फुल हो गए हैं। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिससे आने वाले दिनों में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।