अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नैनीताल हाईवे में क्वारब भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है साथ ही जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
जारी बयान में कहीं यह बात
जिस पर अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने जारी एक बयान में कहा हैं कि विगत दो माह से अल्मोड़ा-नैनीताल हाईवे में क्वारब में लगातार सड़क मार्ग में पहाड़ी से भूस्खलन का सबसे बड़ा दंश अल्मोड़ा-बागेश्वर सहित पर्वतीय क्षेत्र की जनता सहित प्रतिदिन हजारों यात्रियों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट व्यापारियों सहित टैक्सी एंव ट्रक और बस संचालकों को झेलना पड़ रहा हैं। लेकिन, दो माह से एन एच विभाग सहित जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों एंव अल्मोड़ा के क्षेत्रीय सांसद एंव सड़क राज्य मंत्री तक कॊई समाधान नहीं ढूँढ पाये हैं। जिससे आए दिन पर्वतीय क्षेत्र की जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल एंव केन्द्रीय राज्य मंत्री क्वारब भूस्खलन पर गंभीर होने के बजाय पार्टी सदस्यता अभियान में गंभीर होकर अपनी पीठ ठोक रहे हैं।
व्यापारियों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ
उन्होंने आगे कहा कि दीपावली का त्योहार निकट हैं। आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग सहित ट्रक, बस, टॆक्सी सहित ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों को सड़क मार्ग में भूस्खलन से अतिरिक्त आर्थिक व्यय करना पड़ रहा हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा हैं। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए हजारों नौकरीपेशा सहित अन्य लोग अल्मोड़ा-बागेश्वर अपने मूल गाँवों में आते हैं, उन लोगों को भी सड़क मार्ग की दिक्कतों से सामना करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का जिला प्रशासन मार्ग को खोलने के लिए गंभीर होने के बजाय सड़क मार्ग को रात्रि में बन्द करने का फरमान जारी करके अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा हैं।
दी यह चेतावनी
उन्होंने कहा कि दीपावली के बड़े त्योहार को देखते हुए क्वारब भूस्खलन को रोकने एंव एकमात्र सड़क लाईफ लाईन को खोलने के लिए सरकार एंव जिला प्रशासन द्वारा 21 अक्टूबर तक सड़क मार्ग को सभी वाहनों के लिए नहीं खोला गया तो कांग्रेस पार्टी उग्र धरना प्रदर्शन के द्वारा केन्द्र-राज्य सरकारें सहित जिला प्रशासन की पोल खोलेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी अल्मोड़ा जिला प्रशासन की होगी।